Advertisement
तंजानिया में बाढ़, भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई

स्थिति को "भयानक" बताते हुए सेंडिगा ने बताया कि एक गांव पूरी तरह से कीचड़ में डूब गया है, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
उन्होंने कहा, "बचावकर्ता गिरे हुए पेड़ों, पत्थरों और कीचड़ में फंसे लोगों और शवों को निकाल रहे हैं। हालांकि हमने 23 लोगों की मौत की पुष्टि की है, लेकिन संख्या बढ़ सकती है।"
तंजानिया के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के एक वरिष्ठ अधिकारी गेब्रियल मोबोगोनी ने कहा कि संस्थान की एक टीम जांच के लिए इलाके में है।
राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत का काम शुरू करने का निर्देश दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


