Death of one in a road accident One injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डंफर ने बाइक सवार रेलवे कर्मियों को मारी टक्कर, एक की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 4:42 PM (IST)
डंफर ने बाइक सवार रेलवे कर्मियों को मारी टक्कर, एक की मौत
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र में डंफर ने बाइक सवार दो रेलवे कर्मियों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। कानपुर देहात के लालपुर के मुरीदपुर गांव में रहने वाले राजकुमार (30) व दिलवालपुर निवासी लक्ष्मी नारायण रेलवे में पोन्समैन पद पर कार्यरत है। इन दिनों दोनों लालपुर स्टेशन पर तैनात हैं। सुबह ड्यूटी खत्म कर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर गिट्टी लदे डंफर ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजकुमार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथी लक्ष्मी नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हो अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। कोतवाल का कहना है कि डंफर चालक की तलाश की जा रही है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस पानी को पीओगे तो उतर जाएगा जहर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement