dead body of a men found in sujanganga in bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुजान गंगा नहर में कूदे युवक का शव बरामद

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 9:31 PM (IST)
सुजान गंगा नहर में कूदे युवक का शव बरामद
भरतपुर। भरतपुर की सुजान गंगा नहर में कूद कर शुक्रवार देर रात आत्महत्या करने वाले युवक के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात पत्नी के साथ हुए झगडे के बाद गांव सैंथरा निवासी बंटू (30) उर्फ जितेन्द्र ने मोहल्ला गोपालगढ़ स्थित केतन गेट के पास सुजान गंगा नहर में कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने देर रात तक सुजान गंगा नहर में गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई, लेकिन रात में उसका कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बंटू को बचाने के भी प्रयास किए लेकिन उसने मदद लेने से इंकार कर दिया। थोड़ी ही देर में वह सुजान गंगा नहर में पानी में गायब हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक बंटू की पत्नी भी अपने बच्चे के साथ आत्महत्या के इरादे से शाम को नहर किनारे पहुंची थी लेकिन, लोगों ने उसे समझाकर वापस घर भेज दिया। पुलिस चौकी चौबुर्जा के सहायक उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement