DCW Chief Swati Maliwal and Naveen jaihind got divorced -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति ने लिया नवीन जयहिंद से तलाक , ट्वीटर पर लिखा मिस करूंगी

khaskhabar.com: बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 12:01 PM (IST)
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति ने लिया नवीन जयहिंद से तलाक , ट्वीटर पर लिखा मिस करूंगी
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया हैं। इसकी जानकारी स्वाति ने अपने ट्वीटर अकाउंट से देते हुए लिखा है कि यह उनके लिए बेहद दुखद घड़ी है। उनके परियों की कहानियों वाले दिन खत्म हो गए। उन्होंने आगे लिखा है कि कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्व पति को बहुत याद करेंगी। स्वाति ने ट्वीट किया कि जिस वक्त आपकी परियों की कहानियां खत्म हो जाएं, वह बहुत दर्दनाक होता है। मेरा खत्म हो गईं। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया हैं। कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्हें और भविष्य में उनके साथ जो जिंदगी होती, उसे मिस करूंगी।'

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement