Advertisement
दौसा : सकल जैन समाज ने मनाया सामूहिक क्षमावाणी पर्व; किलासागर लाल मंदिर में गूंजे जिनेन्द्र भगवान के जयकारे

सामूहिक क्षमावाणी और प्रतिभा सम्मान समारोह
धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात सामूहिक क्षमावाणी पर्व, प्रतिभा सम्मान एवं त्यागीवृति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन नेतावाला ने की, जबकि सैंथल के तहसीलदार विजय कुमार जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर, माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि तहसीलदार विजय कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा-"जैन धर्म हमें सिखाता है कि 'मिच्छामि दुक्कडम्' केवल कहने का शब्द नहीं है, बल्कि अपने मन से अहंकार, क्रोध और वैमनस्य को दूर करने का सच्चा संकल्प है। यह परंपरा अपने भीतर झांकने और रिश्तों को और अधिक मधुर बनाने का माध्यम है।"
जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश चंद जैन नेतावाला ने कहा कि क्षमावाणी का यह पावन पर्व आत्मचिंतन और आत्मशुद्धि की प्रेरणा देता है। पर्यूषण पर्व के दौरान सभी ने अपने भीतर झांककर गलतियों को पहचानने और जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया है। क्षमा मांगना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि मन की विशालता और आत्मा की शुद्धता का प्रतीक है। समारोह को एडवोकेट प्रेमचंद जैन और एडवोकेट सुधीर जैन ने भी संबोधित किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रतीक जैन व आलोक जैन ने संयुक्त रूप से किया।
वात्सल्य भोज और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
कार्यक्रम के अंत में सभी समाजजनों के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। इस धार्मिक व सामाजिक आयोजन में जैन समाज के कार्याध्यक्ष नरेंद्र जैन, महामंत्री राजेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष अजीत जैन, मंत्री अरविंद जैन, पूर्व अध्यक्ष आलोक जैन, पूर्व पालिका अध्यक्ष बाबूलाल जैन, त्रिशला महिला मंडल अध्यक्ष अनिता जैन, एडवोकेट राजेंद्र जैन, प्रेमचंद चांदराना और निश्चल जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


