Dausa district gets Lakshya certificate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा जिले को मिला लक्ष्य सर्टिफिकेट

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जुलाई 2024 7:54 PM (IST)
दौसा जिले को मिला लक्ष्य सर्टिफिकेट
दौसा। जिला अस्पताल स्थित मातृ शिशु इकाई (एमसीएच विंग) को एनएचएसआरसी (नेशनल हैल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर) की ओर से तीन वर्ष के लिए लक्ष्य सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इस उपलक्ष्य में मंगलवार को केक काट स्टाफ ने एक दूसरे को बधाई दी गई। सीएमएचओ डॉ सीताराम मीणा ने बताया कि जिला अस्पताल के लिए फिलहाल तीन वर्ष के लिए लक्ष्य सर्टिफाई किया गया है। इससे अस्पताल में आने वाली गर्भवती और धात्री महिलाओं को गुणवत्ता युक्त सेवाएं मिलेंगी। स्टेट व केन्द्रीय टीम के निरीक्षण के दौरान एमसीएच विंग को लक्ष्य (लेबर रूम क्वालिटी इंप्रूवमेंट इनिशिएटिव, एलएक्यूएसएचवाईए) सर्टिफाई घोषित किया गया है।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ महेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि लेबर रूम क्वालिटी इंप्रूवमेंट इनिशिएटिव, एलएक्यूएसएचवाईए यानि लक्ष्य एक ऎसा कार्यक्रम है, जिसके तहत मातृ एवं नवजात शिशु मृत्युदर कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को यहां जिला अस्पताल में इस उपलक्ष्य में केक काट स्टाफ ने एक दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ सीताराम मीणा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ महेन्द्र सिंह गुर्जर, पीएमओ डॉ शिवराम मीणा, डॉ सुभाष बिलोनिया, एमसीएच विंग प्रभारी डॉ सीएल सिंघल, डॉ अर्चना सिंघल, डॉ अरविन्द, डॉ ममता, डॉ हर्षिता, नर्सिंगकर्मी गौरा, पुनीता, रामेश्वर, राधाकिशन और एएसओ अजय व अन्य चिकित्साकर्मी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement