Dausa by-election: Mohan Lal filed nomination on the second day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा उप चुनाव : दूसरे दिन मोहन लाल ने भरा नामांकन

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 5:52 PM (IST)
दौसा उप चुनाव : दूसरे दिन मोहन लाल ने भरा नामांकन
दौसा। विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को पहला नामांकन मोहनलाल ने राइट टू रिकॉल पार्टी से भरा। मोहनलाल ने रिटर्निंग अधिकारी मूलचंद लूणिया के समक्ष एक सेट नामांकन दाखिल किया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी कार्यालय व कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। अब तक चार आवेदकों द्वारा चार नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। नामांकन-पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर और नाम वापसी की तारीख 30 अक्टूबर है। मतदान 13 नवम्बर को होगा। 23 नवम्बर को मतों की गिनती की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement