daughter was going for love marriage, father burnt him alive-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऑनर किलिंग : शादी करने निकली बेटी को बाप ने किया ये काम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जुलाई 2018 8:41 PM (IST)
ऑनर किलिंग : शादी करने निकली बेटी को बाप ने किया ये काम
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने सम्मान की खातिर अपनी ही बेटी को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, नतीजतन बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खालवा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में सुंदर लाल की बेटी लक्ष्मी बाई (19) अपनी पसंद से शादी करना चाहती थी, जिसका पिता और परिवार के अन्य सदस्य विरोध कर रहे थे। इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था। बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह लक्ष्मी बाई घर से अपनी पसंद की शादी करने के इरादे से निकली ही थी कि कथित तौर पर उसके पिता ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। लक्ष्मी की चीख पुकार सुनकर कई लोग उसे बचाने पहुंचे, तब तक वह बुरी तरह जल चुकी थी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खालवा थाने के प्रभारी पी.के. पांसे ने बताया कि आरोपी सुंदर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement