Advertisement
बिहार में अपराधियों का बनेगा डाटाबेस, एक क्लिक से जान सकेंगे अपराधिक इतिहास

अधिकारी बताते हैं कि राज्य में ऐसे कई अपराधी हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ द्वारा लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं, इसकी जानकारी संबंधित जिलों से लेनी पड़ती है।
एसटीएफ का मानना है कि इसके बाद एसटीएफ, जिला पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित कर सकेगी और अपराधियों को घेरा जा सकेगा। अधिकारी बताते हैं कि बैंक लूट और बड़ी डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने में इससे काफी मदद मिलेगी।
पुलिस का मानना है कि बैंक लूट की घटना में शामिल एक ही अपराधी गिरोह कई जिलों में सक्रिय होते हैं, जिनकी पहचान मुश्किल होती है। इस वर्ष के अंत में या नए वर्ष की शुरूआत में इस वेबसाइट के पूरी तरह तैयार होने की संभावना है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


