Daniel Radcliffe is excited about the upcoming Harry Potter series-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपकमिंग 'हैरी पॉटर' सीरीज को लेकर उत्साहित हैं डेनियल रेडक्लिफ

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मई 2024 11:44 AM (IST)
अपकमिंग 'हैरी पॉटर' सीरीज को लेकर उत्साहित हैं डेनियल रेडक्लिफ
लॉस एंजेलिस। एक्टर डेनियल रेडक्लिफ का कहना है कि वह अपकमिंग 'हैरी पॉटर' सीरीज देखने के लिए उत्साहित हैं। लेकिन उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया कि क्या वह गेस्ट स्टार या कैमियो अपीयरेंस में नजर आएंगे। डेडलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, रेडक्लिफ ने कहा, ''बाकी दुनिया की तरह, (मैं) एक ऑडियंस के रूप में 'हैरी पॉटर' देखना चाहता हूं।'' 34 वर्षीय अभिनेता ने पहली बार इस फिल्म सीरीज में हैरी पॉटर की भूमिका निभाई थी। उस समय वह सिर्फ 12 साल के थे और तभी से सुर्खियों में आ गए।
2001 में 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन' से लेकर 2011 में 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज- पार्ट 2' तक, स्टार ने सीरीज की सभी आठ फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement