Damini happened orphan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुनियाभर में सुर्खियां बनी 23 लाख की मालकिन दामिनी हुई अनाथ

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 जून 2017 4:14 PM (IST)
दुनियाभर में सुर्खियां बनी 23 लाख की मालकिन दामिनी हुई अनाथ
भरतपुर। करीब 5 साल पहले सुर्खियों में आई बबलू रिक्शेवाले की बेटी दामिनी (अंकुर) एक बार फिर बहुत बड़ी मुसीबत में है। वर्ष 2012 में सुर्खियों में आने के बाद परवरिश के लिए दुनिया भर से दुआएं और करीब 23 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्राप्त करने बाली दामिनी अब अनाथ हो गई है। करीब 5 साल पहले जन्म लेते ही अपने सिर से मां का साया खो देने वाली दामिनी के पिता बबलू की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई। बताया गया कि दामिनी के पिता बबलू का भरतपुर के नुमाइश मैदान के पास एक कोठरी में सड़ा गला शव मिला। बबलू का कोई रिश्तेदार या परिजन नहीं होने से उसका दाह संस्कार पुलिस ने अपना घर के सहयोग से कराया। पिता की मौत के बाद वह अब बेसहारा हो गई है। दामिनी को शिशु गृह में रखा गया है। अबोध बच्ची अपने पिता की मौत की खबर से अनजान है। गौरतलब है कि पत्नी की मौत के बाद नवजात बालिका का भरण पोषण करने के लिए बबलू एक कपड़े से दामिनी को अपने सीने पर बांधकर रिक्शा चलाता था। दामिनी का अब इस दुनिया मे कोई अपना नहीं है और वह पिता की मौत से अनजान शिशु गृह के अन्य बच्चों के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए अपने नसीब से लड़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement