Advertisement
पटना में डेयरी संचालक को गोलियों से भूना, हुई मौत

एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि बीती रात पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन परिवार के अनुसार, मामला जमीनी विवाद का है। वहीं, जांच के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
परिजनों के अनुसार, जिस वक्त अजय शाह डेयरी को बंद कर घर लौटने वाले थे, उसी दौरान दो बाइक सवार दुकान के पास आए और बाइक रोकी। किसी बात लेकर बहस हुई। उसके बाद दोनों ने अजय शाह पर गोलियां चलाई। परिजन घर में सो रहे थे, इस दौरान गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने कहा, जब हम बाहर निकले तो देखा कि वह खून से लथपथ हैं। उन्हें तुरंत अन्य लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर छानबीन तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि डेयरी की दुकान चलाने के अलावा वह भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े थे।
पटना सिटी में हुई इस हत्या पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि बिहार की एनडीए सरकार और नेताओं के लिए ये दुर्भाग्यपूर्ण हत्या नहीं बल्कि सत्ता बचाने की मंगलकारी घटना है। अब इन्हें जंगलराज कोई नहीं बोलेगा क्योंकि बीजेपी शासन में है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


