बाड़मेर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार रोकड़ मद पंचायतीराज कार्मिको के संवेतन बिल माह अक्टूबर देय नवंबर कोष कार्यालय से पारित किए जाएंगे। राज्य बीमा एवं प्रानि विभाग के सहायक निदेशक करणसिंह चारण ने बताया कि समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि कटौती पत्रो में एनपीएस नंबर, एम्पलोई आईडी, राज्य बीमा पालिसी नंबर, जीपीएफ नंबर, डीडीओ रजिस्ट्रेशन नंबर सही अंकित करें। साथ ही एनपीएस के कटौती पत्र पर भी समस्त विवरण जांच करने संबंधित प्रमाण पत्र भी अंकित करने के निर्देश दिए गए है। इसमें किसी भी प्रकार की ऋृटि होने पर वित्तीय दायित्व उत्पन्न होने पर संपूर्ण जिम्मेदारी मय ब्याज संबंधित अधिकारी की होगी।
यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOSयह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया