J&K : 17 दिन बाद कर्फ्यू हटा, इंटरनेट सेवा भी बहाल
khaskhabar.com: मंगलवार, 26 जुलाई 2016 10:48 AM (IST)
मंगलवार को 18वें दिन नागरिकों की हत्या के खिलाफ अलगाववादियों द्वारा
हड़ताल बुलाए जाने के कारण घाटी में मोबाइल फोन, मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और
ट्रेन सेवाओं पर प्रतिबंध जारी है, स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान
बंद रखे गए हैं। अलगाववादियों पहले ही दोपहर 2 बजे से हड़ताल में ढील का
ऐलान किया है। अलगाववादियों ने 27 जुलाई से 29 जुलाई तक के बंद का आह्वान
किया है।