Cumin crop, demand surveyorship-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीरे की फसल खराब, गिरदावरी की मांग

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 8:18 PM (IST)
जीरे की फसल खराब, गिरदावरी की मांग
बाड़मेर। सिवाना के कई गांवों में जीरे की फसल मौसमी प्रकोप से खराब हो गई है। जिसके बाद सिवाना प्रधान ने इसकी गिरदावरी की मांग की है। सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने बताया कि सिवाना के लुदराडा और अर्जियाणा गांव समेत कई गांवो मंे जीरे की फसल खराब हो गई है। जिसकी जल्द से जल्द गिरदावरी की जाए और किसानों को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि सिवाना में बारिश किसानों के लिए कहर बनकर टूटी है। खेतों में खड़ी या पड़ी जीरे की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। पिछले दिनों हुई बारिश से ईसबगोल और सरसों की फसल भी बर्बादी के कगार पर है। सबसे खास बात ये है कि इस समय बारिश की कल्पना किसी ने भी नहीं की थी और किसान खेतों में फसल काटने में जुटे हुए थे। जिन्होंने फसल काट ली थी। वे खेतों से उठा भी नहीं पाए थे कि बारिश कहर बनकर टूट पड़ी। जीरे और ईसबगोल में पानी लगते ही फसल खराब हो जाती है। जीरा काला पड़ जाता है और फिर उसके दाम किसानों को नहीं मिलते। सिवाना प्रधान ने जिला प्रशासन से किसानों को राहत देने के कदम बढ़ाने की अपील की है।

[@ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement