भरतपुर। सुहाग का पर्व करवा चौथ के व्रत की खरीदारी के लिए बाजारों में मंगलवार को भी महिलाओं की भारी भीड़ रही। गौरतलब है कि पति के दीर्घायु जीवन की कामना करती हुई महिलाएं बुधवार को करवा चौथ का पर्व मनाएंगी, जिसमें महिलाएं व्रत रखकर चौथ माता की आराधना करेंगी। इसके लिए बाजार में साडिय़ों की दुकान, चूडिय़ों की दुकान व करवे की बिक्री को लेकर दुकानें सजी हुई हैं। सुहाग के सामान की खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ सौंदर्य प्रसाधन दुकानों पर भी रही।