cross border firing in RS pura sector of jammu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RS पुरा फायरिंग: ASI, नागरिक जख्मी

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 8:27 PM (IST)
RS पुरा फायरिंग: ASI, नागरिक जख्मी
जम्मू। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू के पास आरएस पुरा सेक्टर और अरनिया सेक्टर में फायरिंग की है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा,पाकिस्तान की ओर से रातभर हुई गोलीबारी में बीएसएफ के सहायक उपनिरीक्षक और एक नागरिक सहित दो लोग जख्मी हो गए। अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान रेंजर्स ने मंगलवार देर रात आरएस पुरा सेक्टर में गोलीबारी की और मोर्टार दागे। बीएसएफ भी पाक की फायरिंग का मुंहतोड जवाब दे रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएफ की जवाबी फायरिंग में पांच से छह पाकिस्तानी रेंजर्स की पोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा है। गोलाबारी से सीमा से सटे गांव के लोगों में दहशत है। दहशत के कारण लोग गांव छोडकर जा रहे हैं। कल सुबह से रात तक हुई फायरिंग में 11 लोग पाकिस्तानी मोर्टार शेल की वजह से जख्मी हुए हैं। कल राजौरी के नौशेरा में सेना की जवाबी कार्यवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement