crime of bjp leader brother in meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीजेपी नेता के भाई की गुंडई, कार्यकर्ता के पीछे बंदूक लेकर भागे

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 9:32 PM (IST)
बीजेपी नेता के भाई की गुंडई, कार्यकर्ता के पीछे बंदूक लेकर भागे
ऋतु भार्गव, मेरठ। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में बीजेपी पार्टी के सभासद सेंसर पाल के भाई की गुंडई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सभासद सेंसर पाल के छोटे भाई हाथ में पिस्टल लेकर एक युवक के पीछे गोली मारने भाग रहे हैं। भाग कर जान बचाने वाला युवक कोई और नहीं बीजेपी पार्टी से जुड़ा हुआ ही सदस्य है जिसका नाम राजेश खन्ना (लाल टी शर्ट में) है। यूपी में बीजेपी की सरकार आते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई दिन पर दिन किस तरहा से बढ़ती जा रही है इसका सीधा सीधा उदाहरण आप भी देख सकते हैं ये सारा वाक्य मेरठ के थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र का है। जहां के बीजेपी सभासद सेंसर पाल के छोटे भाई रविन्द्र ने किस तरह से शोरूम के अंदर घुसकर युवक को गोली मारने का प्रयास किया। लेकिन गनीमत यह रही कि वहां मौजूद लोगों ने उसको दबोच लिया यह सारा नाजरा शोरूम में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है की बीजेपी के सभासद सेंसर पाल के छोटे भाई रविंदर रोड पर चलने वाले ऑटो से अवैध वसूली करता है जिसकी शिकायत बीजेपी पार्टी के ही सदस्य राजेश खन्ना ने अपनी पार्टी के लोगो से शिकायत की थी। ये बात बीजेपी सभासद के भाई रविन्द्र को बुरी लग गयी और जान से मारने के इरादे से हाथ मे पिस्टल लेकर शिकायकर्ता राजेश खन्ना के पीछे दौड़ पड़ा। किसी तरहा से राजेश ने एक शोरूम में घुसकर अपनी जान बचाई गनीमत रही एंड मोके पर वहाँ मौजूद लोगों ने दबोच लिया। भले ही ये सारा मामला शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया हो मगर सत्ता का प्रभाव देखिए के इस सारे मामले को लेकर पुलिस मौन नज़र आई और मामले को रफा-दफा करने में जुट गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement