Advertisement
हरियाणा में निरंतर बढ़ रहा है अपराध, ध्यान दें सरकार और पुलिस : दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय चौटाला ने यह भी कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जेजेपी नेता प्रदेशभर का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा योद्धा अभियान को भी आगे बढ़ाया जाएगा। 28 दिसंबर को जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि महेंद्रगढ़ और तीन जनवरी को भिवानी में युवा जेजेपी युवा योद्धा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इससे पहले सिरसा, कैथल, फरीदाबाद में कार्यक्रम हो चुके है। उन्होंने कहा कि जेजेपी की जुलाना रैली ऐतिहासिक रही है, रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने पांडु पिडारा में हुए पार्टी के पहले स्थापना दिवस कार्यक्रम की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि अब जेजेपी गांव-गांव, शहर-शहर जाकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और विपक्ष के तौर पर जनता के मुद्दे उठाकर अहम रोल अदा करेगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features




