CPM demands review of demonetisation move-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विमुद्रीकरण की तुरंत समीक्षा हो:भाकपा

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 10:03 PM (IST)
विमुद्रीकरण की 
तुरंत समीक्षा हो:भाकपा
नई दिल्ली। भाकपा ने सोमवार को उच्च मूल्य की मुद्राओं के विमुद्रीकरण की तुरंत समीक्षा की मांग की और इसकी जगह कालाधन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। भाकपा ने एक बयान जारी कर कहा,अगर सरकार वास्तव में कालाधन पर आधारित एक समानान्तर अर्थव्यवस्था पर रोक लगाने के लिए गंभीर है तो उसे विदेशी बैंकों में खाते रखने वाले भारतीयों की विकीलीक्स सूची के बारे में लोगों को विश्वास में लेना चाहिए, पनामा पेपर लीक्स में विदेशों में निवेश करने वालों के बारे में विश्वास में लेना चाहिए। बयान में कहा गया है कि सरकार को इस तरह के कालेधन रखने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। पार्टी ने कहा कि कम मूल्य के नोटों की कमी के कारण 2000 रूपये मूल्य के नोटों से लोगों को और ज्यादा परेशानी हो रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बैंकों से बकायादार कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और उन लोगों के नामों को प्रकाशित करने को कहा जिन्होंने गत 8 नवम्बर को 500 और 1000 रूपये के नोटों को अमान्य घोषित किए जाने से पूर्व बडी रकम जमा की थी। येचुरी ने मीडिया से यहां कहा, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को सभी जनोपयोगी और आपातकालीन सेवाओं को निर्देश देना चाहिए कि वे 1000 और 500 रुपये के विमुद्रीकृत नोट जनता को तात्कालिक राहत देने के उपाय के रूप में स्वीकार करें।
उन्होंने पूछा कि यदि केरल सरकार ऐसा कर सकती है तो दूसरे राज्य ऐसा क्यों नहीं कर सकते?
येचुरी ने कहा कि जब तक पर्याप्त मात्रा में छपे हुए नोट नहीं आ जाते और एटीएम को नए नोट वितरित करने के लायक न बना दिया जाता, विमुद्रीकरण के निर्णय को स्थगित रखा जाना चाहिए।
(आईएएनएस)
यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement