Cow based agriculture should be included in syllabus textbooks: Mahamandleshwar Anand Giri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गौ आधारित कृषि का सलेब्स पाठयपुस्तकों में शामिल हो : महामंडलेश्वर आनंद गिरी

khaskhabar.com: सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 8:18 PM (IST)
गौ आधारित कृषि का सलेब्स पाठयपुस्तकों में शामिल हो : महामंडलेश्वर आनंद गिरी
जयपुर। महाराष्ट्र सरकार द्धारा गाय को राज्यमाता घोषित किए जाने के ऐलान के बाद अब देशभर में इस फ़ैसले के बाद, गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग उठने लगी है। इसी के तहत सोमवार को केरल से महामंडलेश्वर श्री श्री श्री आनंद विभूषित 1008 नारायण आनंद गिरी जी महाराज राज्य सरकार के मंत्रियों व प्रबुद्धजनों का समर्थन लेने के लिए जयपुर पहुंचे। महाराज के जयपुर के टोंक रोड स्थित श्रीपिंजरापोल गोशाला के वैदिक ऑर्गेनिक पार्क पहुंचने पर अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान महामण्डलेश्वर श्री श्री श्री आनंद विभूषित 1008 नारायण आनंद गिरी जी महाराज ने गोशाला परिसर में गोउत्पादों पर आधारित किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर आयोजकों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। महाराज ने इस तरह के गौउत्पादों के निर्माण कार्य राज्य सरकारों के सहयोग से करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन देंगे। सनातन धर्म फाउंडेशन और पीपल फॉर्म ऑफ़ इंडिया, नईदिल्ली के चैयरमैन महाराज नारायण आनंद गिरी जी महाराज गौ आधारित कषि को बढावा देने संबंधी पाठयपुस्तकों के सलेब्स में शामिल करने की मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षामंत्री मदन दिलावर से मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement