Advertisement
दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट दिल्ली में हो रहे हैं : केजरीवाल

दिल्ली सरकार ने सदन को बताया कि भारत में पहली बार प्लाज्मा थेरेपी की इजाजत दिल्ली सरकार ने ली, हमने ट्रायल किया, फिर दुनिया का पहला प्लाज्मा बैंक स्थापित किया, आज 1965 लोगों को प्लाज्मा दिया जा चुका है।
दिल्ली के लोगों को पूरे देश के लोगों की सेवा का मौका मिल रहा, देश के अन्य राज्यों से दिल्ली आकर 5264 लोगों का इलाज कराया है।
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कोरोना पर चर्चा के दौरान केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली देश की राजधानी है, तो जितनी भी फ्लाइट बाहर से आईं, उसकी 80 से 90 प्रतिशत फ्लाइट दिल्ली में उतरी है और उन दिनों में कोरोना नया नया था, किसी को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। तब तक कोई प्रोटोकॉल नहीं था, कोई आईसीएमआर की गाइडलाइन नहीं थी, कोई क्वारंटाइन और आइसोलेशन नहीं था। 22 मार्च का एक लेटर है, जो हमारे हेल्थ सेक्रेटरी ने सभी को भेजा है। उसमें उन्होंने लिखा है कि पिछले एक महीने में 32,000 यात्री बाहर आए हैं और वो 32 हजार यात्री बाहर से आकर दिल्ली के कोने-कोने में फैल गए हैं। उनको चिह्न्ति कराओ। तब तक 18 मार्च के आसपास केंद्र सरकार से गाइडलाइन आई थी कि जो लोग बाहर आ रहे हैं, उनको क्वारंटाइन किया जाए। इन 32 हजार लोगों को चिंहित करना लगभग नामुमकिन सी बात थी। यह 32 हजार लोग उन देशों से आए थे, जहां बहुत ज्यादा कोरोना है। इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि इनमें से कितने सारे लोग पहले से ही कोरोना से संक्रमित होंगे।" आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


