covid-19 is considered a joke in West Bengal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 को मजाक समझा जा रहा है - कैलाश विजयवर्गीय

khaskhabar.com: रविवार, 03 मई 2020 9:15 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 को मजाक समझा जा रहा है - कैलाश विजयवर्गीय
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन का पालन न होने को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लॉकडाउन के उल्लंघन का एक वीडियो जारी कर कहा है कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 को मजाक समझा जा रहा है। विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "पश्चिम बंगाल में कोविड 19 को मजाक समझा जा रहा है। टिकियापारा में रेड जोन में पुलिस जो कर रही है, वो खतरे की घंटी है। यदि पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों में लॉकडाउन का दावा कर रही है, तो समझा जा सकता है कि असलियत क्या है! ऐसा लगता है कि ममता सरकार अपनी जिम्मेदारी ही नहीं समझ रही।" कैलाश विजयवर्गीय ने सेना के जहाजों को अस्पतालों के ऊपर फ्लाई पास्ट की अनुमति न दिए जाने पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, "सेना के जहाजों की पश्चिम बंगाल सरकार के बेलियाघाट आईडी अस्पताल पर फ्लाई पास्ट की योजना थी। लेकिन, शायद ममता बनर्जी को यह भी मंजूर नहीं था। स्वीकृति न मिलने पर चित्तरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट पर फ्लाई पास्ट हुआ, जिसके लिए कोई राज्य सरकार की मंजूरी की जरूरत नहीं थी।"
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement