Couple thrashed, wife gang-raped in Andhra Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आंध्र प्रदेश में दंपति को पीटा, पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 सितम्बर 2021 4:49 PM (IST)
आंध्र प्रदेश में दंपति को पीटा, पत्नी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
गुंटूर। यहां मेडिकोंडुरु बाईपास रोड के पास एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके पति को कुछ लोगों द्वारा पीटने की सूचना मिली है। घटना बुधवार रात 9.30 बजे की है। जब दंपति एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद मोटरबाइक पर सत्तेनापल्ली लौट रहे थे। पलाडुगु चौराहे के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया गया। दंपति के साथ पहले मारपीट की गई और उनके पैसे और सोने के जेवर लूट लिए गए। इसके बाद महिला को घसीटकर पास के खेत में ले गए, जहां कथित तौर पर पुरुषों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में, दंपति अपराध की रिपोर्ट करने के लिए सत्तेनापल्ली पुलिस स्टेशन गए, लेकिन उन्हें इस आधार पर मेडिकोंडुरु पुलिस स्टेशन भेज दिया गया कि अपराध उस अधिकार क्षेत्र में हुआ था। आखिरकार आधी रात के करीब मामला दर्ज कर लिया गया है।
दंपति का गुंटूर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस बीच पुलिस सूत्रों ने बताया कि पास के कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
इस घटना से राज्य में लोगों में आक्रोश है।
इस घटना की निंदा करते हुए, विपक्षी टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश ने क्षेत्राधिकार के मुद्दों पर जोड़े को एक पुलिस स्टेशन से दूसरे थाने भेजने के लिए पुलिस की आलोचना की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement