Counting of votes for Dausa assembly by-election on November 23, security tightened, changes in traffic system-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवम्बर को, सुरक्षा कड़ी, यातायात व्यवस्था में बदलाव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 नवम्बर 2024 6:07 PM (IST)
दौसा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 नवम्बर को, सुरक्षा कड़ी, यातायात व्यवस्था में बदलाव
दौसा। विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना 23 नवम्बर को सुबह 8 बजे से पंडित नवल किशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पीजी ब्लॉक में शुरू होगी। प्रशासन ने इस आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर ली है। मतगणना के मद्देनजर शहर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गांधी तिराहे से सोमनाथ चौराहे तक यातायात बंद रहेगा, और इन रास्तों को बैरिकेट्स लगाकर पूरी तरह से सील किया जाएगा। मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, और पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। सुबह 8 बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए मतों की गणना शुरू होगी। इसके बाद सेवा नियोजित मतदाताओं और होम वोटिंग के जरिए डाले गए मतों की गिनती के लिए अलग-अलग टेबलों पर व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement