Coronavirus in India: More than 42 thousand cases reported in last 24 hours, 1,167 deaths registered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 42 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 1,167 मौतें

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 जून 2021 11:21 AM (IST)
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 42 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 1,167 मौतें
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए 42,640 मामले सामने आए, जो 23 मार्च के बाद सबसे कम आँकड़े हैं। ये अांकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किए गए। कोरोनोवायरस संक्रमण की गिरावट की प्रवृत्ति लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में देश भर में 1,167 मौतों की सूचना मिली है। पिछले दो महीनों में यह लगातार पांचवां दिन है जब ये संख्या 2,000 अंक से नीचे है। यह लगातार 15वां दिन भी है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं। 23 मार्च को, भारत ने 47,262 मामले दर्ज किए थे जबकि 22 जून को भारत ने 53,256 मामले दर्ज किए। भारत में कोरोना प्रभावित लोगों की कुल संख्या अब 2,99,77,861 है। कोरोना के सक्रिय मामले अब 8 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 6,62,521 सक्रिय मामले हैं और अब तक 3,89,302 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 81,839 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,89,26,038 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 28,87,66,201 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 86,16,373 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 21 जून तक 39,40,72,142 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 16,64,360 नमूनों की सोमवार को जांच की गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement