Coronavirus in India: more than 15 thousand cases reported in last 24 hours, 151 patients died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 15 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 151 मरीजों की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 जनवरी 2021 11:10 AM (IST)
Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 15 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 151 मरीजों की मौत
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 15,223 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 1,06,10,883 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। पिछले 14 दिनों से देश में कोविड-19 के 20 हजार से कम मामले रिकॉर्ड हो रहे हैं। और मरने वालों की संख्या भी 300 से कम है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24 घंटों में 151 मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 1,52,869 हो गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 1,02,65,706 लोग अब तक इस बीमारी से ठीक हो गए हैं। देश में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या दो लाख से कम 1,92,308 है। रिकवरी रेट 96.70 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.44 फीसदी है।
देश में 72 फीसदी मामले 6 राज्यों से सामने आ रहे हैं जिनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक शामिल हैं।
अभी तक देश में 8,06,484 लोगों को कोविड-19 निरोधक टीका लगाया जा चुका है। बुधवार को 1,31,649 लोगों को टीका लगाया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement