Coronavirus in India: Around 6 thousand cases were reported in the last 24 hours, 289 people died -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में सामने आए 6 हजार के करीब मामले, दर्ज हुई 289 लोगों की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 05 मार्च 2022 11:44 AM (IST)
Coronavirus in India: बीते 24 घंटों में सामने आए 6 हजार के करीब मामले, दर्ज हुई 289 लोगों की मौत
नई दिल्ली। भारत में शनिवार को कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें बीते 24 घंटे में कोरोना के 5,921 नए मामले सामने आए हैं। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना से 289 की मौत हुई है, जिससे मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,14,878 हो गई है। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 63,878 हो गई है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.15 प्रतिशत है। देश में बीते 24 घंटे में 11,651 मरीज टीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,23,78,721 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.65 प्रतिशत है।
देशभर में कुल 9,40,905 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 77.19 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए हैं।
इस बीच, वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.84 प्रतिशत है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.63 प्रतिशत है।
तो वहीं बीते 24 घंटे में 24.62 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज आज सुबह तक 178.55 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 2,06,52,074 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 15.62 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज अभी उपलब्ध हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement