Coronavirus: Former Iranian official killed in Syria ambassador-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Coronavirus : सीरिया में राजदूत रहे पूर्व ईरानी अधिकारी की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 06 मार्च 2020 11:58 AM (IST)
Coronavirus : सीरिया में राजदूत रहे पूर्व ईरानी अधिकारी की मौत
तेहरान। सीरिया में ईरान के राजदूत रहे पूर्व अधिकारी होसैन शेखोलेस्लाम की गुरुवार को कोरोनावायरस (सीओवीआईडी-19) संक्रमण के चलते मौत हो गई। समाचार एजेंसी आईआरएनए ने इस बात की जानकारी दी। ईरान की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन ने गुरुवार को घोषणा करते हुए कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या 107 हो गई, जिसमें से 92 मौतें सिर्फ बुधवार को हुईं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,922 से बढ़कर 3,513 हो गई है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement