Advertisement
कोरोनावायरस : महाराष्ट्र में 32 हुआ आंकड़ा, भारत में सामने आए कुल 108 मामले

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लिए मुंबई और पुणे में उपलब्ध परीक्षण और उपचार सुविधाओं को अगले 15-20 दिनों में बढ़ाया जाएगा।
टोपे ने कहा, "हम नई मशीनें लाएंगे ताकि रक्त के नमूनों की जांच तुरंत कर जल्दी से रिपोर्ट ली जा सके। हम सांगली, धुले और सोलापुर में नई टेस्टिंग लैब भी स्थापित करेंगे।"
वर्तमान में पुणे में 15, मुंबई में पांच, नागपुर में चार, यवतमाल में दो व ठाणे, रायगढ़, अहमदनगर, औरंगाबाद, कल्याण और नवी मुंबई में एक-एक मामले दर्ज हुए हैं।
केरल में कम से कम 22 लोगों के इस बीमारी से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई है, जिसमें से तीन लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। हरियाणा में 14 मामले सामने आए हैं, जिनमें से सभी विदेशी नागरिक हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



