Advertisement
हरियाणा में कोरोना वायरस के टेस्ट की दर 2400 रुपये निर्धारित

प्रवक्ता ने बताया कि जिस व्यक्ति का टेस्ट किया जाएगा, उसके तथा सैंपल लेते समय, व्यक्ति की पहचान, पता और सत्यापित मोबाइल नंबर, को सैंपल रेफरल फॉर्म (एसआरएफ) के अनुसार रिकॉर्ड के लिए नोट किया जाए। नमूना लेने के समय डाटा को आरटी-पीसीआर ऐप पर अपलोड किया जाए। परीक्षण की रिपोर्ट पूरी होने के तुरंत बाद रोगी को सूचित किया जाना चाहिए। कोरोना पॉजिटिव टैस्ट पाए जाने पर सम्बन्धित प्रयोगशाला को जिला सिविल सर्जन को ई-मेल के माध्यम से सूचित करना होगा।
उन्होंने बताया कि सभी उपायुक्तों एवं सिविल सर्जनों को प्रयोगशालाओं पर कड़ी निगरानी रखने और एनएबीएल और आईसीएमआर द्वारा मंजूर प्रयोगशालाओं द्वारा कोविड-19 के टेस्ट के लिए दरों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गये हैं। इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार विभिन्न उपाय कर रही है। प्रदेश सरकार सरकार राज्य के अस्पतालों में नि: शुल्क टेस्ट और उपचार प्रदान कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


