Advertisement
कोरोना संक्रमित हो चुके ट्रंप व्हाइट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए तैयार

आगे कहा गया कि सभी उपस्थित लोगों को स्क्रीनिंग भी करानी होगी।
सूत्र ने कहा, "सभी उपस्थित लोगों की सेहत और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और सीडीसी दिशानिर्देशों का दृढ़ता से पालन किया जाएगा।"
ट्रंप कैम्पेन ने शुक्रवार को यह घोषणा भी की थी कि राष्ट्रपति 12 अक्टूबर को फ्लोरिडा में एक रैली करेंगे।
इसकी पुष्टि राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में की। उन्होंने कहा, " बहुत बड़ी रैली के लिए सोमवार को फ्लोरिडा के सैनफोर्ड में मौजूद रहूंगा।"
व्हाइट हाउस के आयोजन और फ्लोरिडा रैली की घोषणाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए, डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन के डिप्टी डायरेक्ट रिस्पॉन्स कोआर्डिनेटर माइक ग्विन ने कहा कि "ट्रंप एक वैकल्पिक वास्तविकता में रह रहे हैं, जहां वह कोविड-19 से बीमार और संक्रमित नहीं हैं।"
गुरुवार को, व्हाइट हाउस के चिकित्सक शॉन कॉनले ने कहा था कि ट्रंप शनिवार तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में 'सुरक्षित वापसी' करने में सक्षम होंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


