Cooking is an act of cowardice-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक कर रहा है कायराना हरकत - कैप्टन अभिमन्यू

khaskhabar.com: रविवार, 30 अक्टूबर 2016 11:39 AM (IST)
पाक कर रहा है कायराना हरकत - कैप्टन अभिमन्यू
रोहतक। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए मनदीप को नमन किया है। साथ ही पाक की ओर से बार बार हो रही गोलीबारी को कायराना हरकत बताते हुए कहा कि आज वीर जवानों की सतर्कता के चलते ही देश त्योहार मना रहा है। उन्हें वे सलाम करते हैं। रोहतक में दीपावली के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि देश में सातवें वेतन आयोग को लागू करने वाला हरियाणा पहला प्रदेश है। कई मायनों में हरियाणा सरकार दूसरी सरकारों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में नौकरियों और ट्रांसफर की मंडी चलती थी। प्रदेश की जनता भी अब ये मानने लगी है कि मौजूदा समय में नौकरी के लिए पैसे, सिफारिश या रिश्तेदारी की कोई जरूरत नहीं है। राजनीतिक संस्कृति में पहली बार आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंका यह भी पढ़े :रक्षामंत्री पर्रिकर के साथ भी फोटो में नजर आ चुका है यह पाक जासूस

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement