Advertisement
उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला : घरेलू पाइप रिसाव से क्षति पर इंश्योरेंस कंपनी को देना होगा 3.86 लाख का मुआवजा

न्यायमूर्ति राज शेखर अत्री (अध्यक्ष) और श्री प्रीतिंदर सिंह (सदस्य) की पीठ ने जिला आयोग के पुराने फैसले को पलटते हुए कहा:
तकनीकी व्याख्या गलत: आंतरिक पाइप फटने या रिसाव को 'सीलन' बताकर दावा खारिज करना "अति-तकनीकी" और अनुचित है।
सबूत का बोझ कंपनी पर: यह साबित करना कंपनी का काम था कि नुकसान पॉलिसी के दायरे से बाहर है, जिसमें वह विफल रही।
दृश्य फटना जरूरी नहीं: पॉलिसी में यह कहीं नहीं लिखा कि पाइप का फटना बाहर से दिखना ही चाहिए। छिपी पाइपों का रिसाव भी कवरेज के दायरे में आता है।
चोरी का दावा हुआ खारिज
आयोग ने मुख्य दावे को मंजूर किया, लेकिन चोरी की एक अन्य घटना के दावे को खारिज कर दिया। आयोग ने पाया कि अपीलकर्ता ने पुलिस और बीमा कंपनी को घटना की सूचना देने में काफी देरी की थी, जिससे जांच प्रभावित हुई।
पॉलिसीधारकों के लिए क्यों अहम है यह फैसला?
सख्त व्याख्या: बीमा कंपनियां अपनी मर्जी से एक्सक्लूजन क्लॉज का दायरा नहीं बढ़ा सकतीं।
मनमानी कटौती पर रोक: आयोग ने सर्वेयर द्वारा की गई 30% की अतिरिक्त कटौती को 'मनमाना' बताते हुए रद्द कर दिया।
उपभोक्ता संरक्षण: यह आदेश उन लाखों लोगों के लिए नजीर है जिन्होंने होम लोन के साथ बंडल इंश्योरेंस लिया हुआ है।
लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस को आदेश की प्रति मिलने के 30 दिनों के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। देरी की स्थिति में कंपनी को 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


