Consular operations suspended at US Embassy in Baghdad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बगदाद में अमेरिकी दूतावास में कांसुलर ऑपरेशन्स सस्पेंड

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 जनवरी 2020 5:34 PM (IST)
बगदाद में अमेरिकी दूतावास में कांसुलर ऑपरेशन्स सस्पेंड
बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास ने अपने सभी सार्वजनिक कांसुलर संचालन (ऑपरेशन्स) को अगले आदेश तक निलंबित करने की घोषणा की है। यह निर्णय दूतावास पर ईरान समर्थक प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए हमले के बाद लिया गया। दूतावास द्वारा जारी बुधवार को एक बयान में कहा गया "अमेरिकी परिसर में हुए आतंकी हमले के चलते सभी सर्वाजनिक कांसुलर ऑपरेशन्स को अगले आदेश तक निलंबित किया जाता है।" समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से कहा "भविष्य की सभी नियुक्तियों को रद्द कर दिया गया है। अमेरिकी नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे दूतावास से संपर्क न करें।" इसमें आगे कहा गया "इराक के अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र कुर्दिस्तान की राजधानी एर्बिल में अमेरिका का महावाणिज्य वीजा और अमेरिकी नागरिक सेवाओं की नियुक्तियों के लिए खुला है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement