Advertisement
मोदी कार्यकाल में राम मंदिर का हो जाएगा निर्माण

श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास ने कहा कि हमें मोदी सरकार से उम्मीद है कि मोदी सरकार सोच समझकर निर्णय लेगी। गोपालदास ने ये भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री चाहें तो न्यायालय का एक अलग से सत्र बुला उसके द्वारा निर्णय कराकर भी जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस देश के हर हिंदू की आकांक्षा है कि जल्द से जल्द मंदिर निर्माण कराया जाए। वहीं जब मंदिर निर्माण का समय उनसे पूछा गया तो वो इस सवाल को टाल गए और मोदी सरकार पर विश्वास जताते हुए कहा हमें पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी के कार्यकाल में मंदिर का निर्माण हो जायगा। मुलायम और माया पर निशाना
गोपालदास ने कहा कि भाजपा वाले ढोल नहीं पीटते भाजपा और धर्माचार्यों को देखते ही लोग समझ जाते हैं कि ये राम मंदिर निर्माण वाले हैं। साथ ही माया और मुलायम पर बोलते हुए कहा कि मुलायम को देखकर कोई नहीं कहती कि ये मंदिर का निर्माण करा सकते हैं। मायावती को कोई नहीं कहता और बीजेपी को देखते ही कह देते हैं कि राम मंदिर निर्माण वाले हैं ये।
[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]
[ यहां कब्र से आती है आवाज, ‘जिंदा हूं बाहर निकालो’ ]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
मथुरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


