conscious For hygiene -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वच्छता के लिए किया जागरूक

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 10:27 PM (IST)
स्वच्छता के लिए किया जागरूक
भरतपुर। दिशा फाउंडेशन सोसायटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन 1098 टीम ने गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत लोहार बस्ती, बिजलीघर पर स्वच्छता एवं जारूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चाइल्ड लाइन टीम मैम्बर विमलेश व फतेहसिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम का संचालनचाइल्ड लाइन कॉर्डिनेटर सुरेश चन्द शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि सरोज लोहिया ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत वहां पर उपस्थित महिला, पुरुष व बच्चों से कहा कि स्वच्छ रहने के लिए स्वछता रखना बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने स्वच्छ रहने के तरीके बताए। इस मौके पर काउन्सलर गुड्डी देवी, प्रेमराज परनामी, अनीतासिंह आदि उपस्थित थे।

[@ सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement