Congress will March against note ban in bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस का जन आक्रोश मार्च कल, प्रशासन को देेंगे ज्ञापन

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 7:45 PM (IST)
कांग्रेस का जन आक्रोश मार्च कल, प्रशासन को देेंगे ज्ञापन
भरतपुर। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर भरतपुर जिला कांग्रेस द्वारा 24 नवंबर को प्रात: 11 बजे कुम्हेर गेट से जन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। मार्च को डीग-कुम्हेर विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मार्च मुख्य बाजार में होते हुए मिनी सचिवालय तक निकलेगा। यहां जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर नोट बंदी से जनता को आ रही परेशानियों के शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस से प्रभारी उपाध्यक्ष डॉ. खानु खान, महासचिव ज्योति खंडेलवाल व सचिव कमल मीण प्रमुख रूप से मार्च के साथ रहेंगे। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती रिक्की सिंह ने बताया कि इस आक्रोश रैली प्रदर्शन में सभी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, जन प्रतनिधिगण, पूर्व सांसद, विधायक, नगर निगम, नगर पालिकाओं, पंचयात समिति व जिला परिषद् के प्रत्याशी और निर्वाचित सदस्य, अग्रिम संगठनों के जिला व ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement