congress strike against yogi government in meerut-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ने का मामला, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जून 2017 7:19 PM (IST)
राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ने का मामला, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
मेरठ। मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मेरठ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनय प्रधान व शहर अध्यक्ष किशन कुमार किशनी के साथ पूर्व विधायक पं0जयनारायण शर्मा, खेमचंद पहलवान, मंजीत कोछड, नवनीत नागर, हरिकिशन वर्मा, सलीम खान, चिन्मय भारद्वाज, मासूम असगर, अनिल शर्मा, अखिल कौशिक, सलीम पठान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement