Congress state president Ajay Rai reached Kanpur, said- lame government can fall anytime-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानपुर पहुंचे काग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष अजय राय, बोले- लंगडी सरकार कभी भी गिर सकती है

khaskhabar.com: रविवार, 16 जून 2024 5:01 PM (IST)
कानपुर पहुंचे काग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष अजय राय, बोले- लंगडी सरकार कभी भी गिर सकती है
कानपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का रविवार को कानपुर पहुंचने पर रामादेवी चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैसाखी पर चल रही लंगड़ी सरकार कभी भी गिर सकती है। देश में महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। एनडीए सरकार के वापस आते ही दूध के दाम बढ़ गए हैं। आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष ने कानपुर के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि एनडीए की सरकार लंगड़ी सरकार है। बैसाखी के सहारे चल रही सरकार का कोई भरोसा नही कभी भी गिर सकती है। भाजपा और संघ के अंदर चल रही रार अब सबके सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी अभी से तैयारियों में लग गयी है। हम 1 सीट से 6 पर आए हैं। कानपुर ने ये दिखा दिया है कि कांग्रेस पार्टी ही उनकी असली शुभचिंतक है। यहां से पार्टी को अपार समर्थन मिला है जिससे कार्यकर्ताओ का जोश चौगुना हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement