Advertisement
कांग्रेस ने राहुल गांधी का वीडियो जारी कर केजरीवाल और आप सरकार पर कसा तंज

वीडियो में एक तरफ लगातार शीश महल को अंदर और बाहर से दिखाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी वीडियो में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गंदगी को दिखा रहे हैं।
राहुल गांधी कह रहे हैं कि एम्स के बाहर 21वीं सदी में लोग सर्द रात में लेटे हुए हैं। रहने, खाने के लिए जगह नहीं है और यहां गंदगी है। राहुल गांधी यमुना को दिखाते हुए कह रहें है कि देखो चमकती हुई दिल्ली। पैरिस जैसी दिल्ली है। यमुना में गंदगी है, कचरा है। दिल्ली में केजरीवाल ने कोई काम नहीं किया। साफ-सफाई तो जुमला है।
राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वो यमुना में डुबकी लगाएंगे। 2025 चल रही है, केजरीवाल को आकर यमुना में डुबकी लगानी चाहिए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 30 जनवरी को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, "हमें यमुना को सिर्फ एक वाटर बॉडी के रूप में नहीं, एक जीवित प्राणी (लिविंग बिगेन) के रूप में देखना होगा। हमें उसकी इज्जत करनी होगी। जब सरकार ने यमुना को उसके हाल पर छोड़ दिया है, तब हमें मिलकर उसकी स्थिति में बदलाव के लिए कदम बढ़ाना होगा। यदि आपके पास कोई सुझाव है तो हमारे साथ इस लिंक पर साझा करें, हम सुनेंगे आवाज़ भारत की।
बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


