Congress opposes increase in petrol and diesel prices-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 मई 2018 6:57 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध
चंडीगढ़ । हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ कांग्रेस के साथ एकजुट होकर पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस) की कीमतों में कमरतोड़ वृद्धि के विरूद्ध चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट चौक के पास धरना दिया और प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरूण भंडारी और चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां उठाई हुई थी जिन पर मंहगाई और मोदी सरकार के विरूद्ध नारे लिखे हुए थे और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर नियंत्रण रखने में असफल रहने के लिए मोदी सरकार की निन्दा की गई थी। इस वृद्धि के कारण आम घरेलू बजट, विकास, उद्योगों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं कहा कि जब केंद्र की यूपीए सरकार के कार्यकाल में भाजपा विपक्ष में थी तो उसने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें अधिक होने पर बहुत बवाल काटा और नारेबाजी करते थे ‘बहुत हुई पेट्रोल, डीजल की मार-अबकी बार मोदी सरकार’ और अब सत्ता में आने पर मोदी सरकार लोगों पर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बेतहाश वृद्धि करके लोगों पर कमरतोड़ बोझ डाल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement