Advertisement
झारखंड के कांग्रेस विधायकों ने गठबंधन सरकार के प्रति जताई एकजुटता

सूत्र बता रहे हैं कि हेमंत सोरेन की जगह सरकार के नए नेता के नाम का प्रस्ताव आने पर कांग्रेस की ओर से रजामंदी रहेगी, लेकिन पार्टी अपने विधायक को नई सरकार में डिप्टी स्पीकर बनाने की मांग रख सकती है। इसके लिए प्रदीप यादव के नाम की चर्चा है। हालांकि इस बारे में पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में दो विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और दीपिका पांडेय सिंह गैरहाजिर रहीं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि इसकी सूचना दोनों विधायकों ने पहले ही दे दी थी। दीपिका पांडेय का पिता का तीन दिन पूर्व निधन हुआ है, जबकि, पूर्णिमा नीरज सिंह निजी कार्य से बाहर हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


