Congress Leader Kamal Nath attacked Madhya Pradesh cm Shivraj Singh Chauhan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कमलनाथ का शिवराज पर तंज, राज करने वाला कर रहा विपक्ष से सवाल

khaskhabar.com: रविवार, 22 जुलाई 2018 7:09 PM (IST)
कमलनाथ का शिवराज पर तंज, राज करने वाला कर रहा विपक्ष से सवाल
भोपाल। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि कितना शर्मनाक व आश्चर्यजनक है कि 15 साल से राज करने वाले जवाब की बजाय, उलटा विपक्ष से ही सवाल पूछ रहे हैं। कमलनाथ ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, ‘जिन्हें हिसाब देना चाहिए, जिन्हें विकास के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देना चाहिए, वे जवाब देने से मना कर रहे हैं और ख़ुद विपक्ष से ही सवाल पूछ रहे हैं।’ नाथ ने कहा, ‘‘मेरे द्वारा जनहित के विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अभी तक आठ पत्र लिखे जा चुके हैं, उन पत्रों को समय-समय पर सार्वजनिक भी किया गया है, लेकिन आज तक उन पत्रों का शिवराज ने कोई जवाब नहीं दिया।’’ कमलनाथ ने कहा, ‘‘विकास के मामले में दुनिया कहां से कहां पहुंच गई, मुख्यमंत्री जरा सी अपनी उपलब्धियों को गिनाते नहीं थकते, मगर हकीकत में देश में हमारा प्रदेश विकास को लेकर नहीं, बल्कि दुष्कर्म, किसानों की आत्महत्या, कुपोषण, भ्रष्टाचार, अवैध उत्खनन और बेरोजगारी को लेकर शीर्ष पर है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement