पार्टी के स्थापना दिवस पर बोले नेता- कांग्रेस बलिदानों की पार्टी
khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 11:01 AM (IST)
जयपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जयपुर जिला शहर कांग्रेस की ओर से ध्वजारोहण किया गया। जिला शहर अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रतापसिंह खाचरियावास ने कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस बलिदान की पार्टी रही है। कांग्रेस के नेतृत्व में लोगों ने देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया। खाचरियावास ने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं दिया वे, अब देशभक्ति के सर्टिफिकेट बांटते फिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों को जनता के सामने बेनकाब करेगी। खाचरियावास ने कहा कि नोटबंदी कर देश की सरकार ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। नोटबंदी से आम लोग, किसान, मजदूर, महिलाएं और दलित सबसे अधिक पीडि़त हैं। उन्होंने राज्य की वसुंधरा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट हो कर देश और प्रदेश की भलाई के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]