Advertisement
कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की सेवा करने में व्यस्त है: जोगाराम पटेल

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मेरा मानना है कि कांग्रेस अपनी नेगेटिव सोच की वजह से सिर्फ एक परिवार की सेवा करने और उसके इर्द-गिर्द अपना प्रभाव बढ़ाने पर ध्यान देती है। मेरी कांग्रेस नेताओं से अपील है कि प्रदर्शन करने से पहले मामले को ठीक से समझें, न कि सिर्फ अपने फायदे के लिए काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि कोर्ट ने यह नहीं कहा है कि ईडी ने जो जांच की है, वह गलत है। नतीजा सही है या नहीं, यह कोर्ट तय करेगी।
पीएम मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित करने पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता विश्व भर में तेजी से बढ़ी है। विश्व के करीब 28 देशों ने सर्वोच्च सम्मान दिया है। कांग्रेस अपनी मानसिकता से बाज नहीं आ रही है। पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जाती है, लेकिन हमें गर्व है कि पीएम मोदी को इस देश का सर्वोच्च सम्मान मिला है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए कार्य से भारत का मान बढ़ा है।
राजस्थान में एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा कार्य हुआ है। सभी बीएलओ ने एक-एक वोट की जांच की है। यदि कोई वोटर कहीं और शिफ्ट हो गया है, तो उसका नाम हटाया जाएगा। जो वोटर लिस्ट में नाम रखने की योग्यता रखते हैं, उनका नाम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भारतीय नागरिक नहीं हैं और भारत में हैं, उनके खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


