Advertisement
कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव अच्छे से लड़ रही है : सलमान खुर्शीद

कोलकाता के आर.जी. कर मामले में आए अदालत के फैसले पर सलमान खुर्शीद ने कहा, "जो असंतुष्ट हैं वे अपील कर सकते हैं। अपील फाइल करने से कोई किसी को रोक नहीं सकता। अच्छी बात यह है कि इस मामले में फैसला जल्दी आ गया है। यह स्वागत योग्य है। कई मामलों में हमने देखा है कि फैसला आने में काफी समय लग गया है। इस फैसले के लिए हम बधाई देते हैं।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभाओं और 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा, "बिल्कुल कटना नहीं चाहिए। सभी को जुड़कर रहना चाहिए। हिंदू-मुस्लिम, सिख, ईसाई को मिलकर रहना चाहिए। हम सब एक साथ रहेंगे तो देश का कल्याण होगा।"
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार के लिए मैदान में होंगे। कहा जा रहा है कि उनकी 14 चुनावी सभाएं प्रस्तावित हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


