Advertisement
कांग्रेस को सेना से नफरत और पाक से मोहब्बत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि दूसरी तरफ इंडी गठबंधन वाले चुनाव लड़ रहे हैं, अपनी विरासत बचाने के लिए। अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंपकर जाने के लिए, इन्हें आपके सुख-दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता। इंडी वालों की एक कहावत है, मैं आधी बात बताता हूं, पूरी आप करना। अपना काम बनता, दुनिया भाड़ में जाए। जिनको पूरी कहावत मालूम है, तो फिर आप उनके लिए क्या सोचेंगे।
उन्होंने आगे कहा पाकिस्तान में आतंकी भारत के खिलाफ जिहाद की धमकी दे रहे हैं और यहां के कांग्रेस के लोगों ने भी घोषणा कर दी है कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो, यानी मोदी के खिलाफ एक खास धर्म के लोगों को एकजुट होकर वोट करने को कहा जा रहा है।
उन्होंने जनता से पूछा कि क्या वोट जिहाद मंजूर है, क्या लोकतंत्र में यह बात चल सकती है क्या। कांग्रेस के इरादे कितने भयानक हैं, उनकी साजिश इतनी खतरनाक है कि यह समझना हो तो आपने उनकी बातें सुनी होंगी, जो 20 से 25 साल कांग्रेस में रहे, जो कांग्रेस के कार्यकर्ता, नेता रहे हैं और ये लोग अब कांग्रेस छोड रहे हैं। यह अजीब सी बात है और बाहर आकर खुली हवा में सांस लेते हैं।
कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं के बयान का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, एक महिला ने कहा मैं मंदिर गई तो इतना टॉर्चर किया कि उन्हें कांग्रेस ही छोड़ना पड़ गया और एक व्यक्ति ने कहा कि कांग्रेस पर मुस्लिम लीग और माओवादियों ने कब्जा कर लिया है। तीसरे ने कहा कांग्रेस के शहजादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है। जैसे शहजादे के पिताजी ने शाहबानो प्रकरण में फैसला बदला था, वैसे ही कांग्रेस राम मंदिर का फैसला पलटने की सोच रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


