Advertisement
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाईं दो अहम समिति, एआईसीसी ने दी मंजूरी

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह समिति संगठनात्मक अनुशासन को मजबूत करने और आंतरिक मामलों में त्वरित निर्णय लेने की दिशा में काम करेगी। वहीं, घोषणापत्र समिति की कमान प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य को सौंपी गई है। समिति के उपाध्यक्ष के रूप में अमिताभ चक्रवर्ती को जिम्मेदारी दी गई है।
इस समिति में कुल 15 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिनमें मुनिश तमांग, सुख बिलास बर्मा, फिरोजा बेगम, निर्मल कुमार भद्र, चंदन घोष, शिलादित्य हालदार, प्रसेनजीत बोस, सुजीत पटवारी, कमरुज्जमान चौधरी, हसनुज्जमान बप्पा, एस.के. एहसान खान, सुदीप मजूमदार, अमिताभ सिन्हा, शांतनु रॉय चौधरी और स्वराज मंडी शामिल हैं। यह समिति आगामी राजनीतिक रणनीति और पार्टी के घोषणापत्र को जमीनी मुद्दों से जोड़ने पर फोकस करेगी।
इसके अलावा, पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में भी शामिल किया है। इनमें अधीर रंजन चौधरी, दीपा दास मुंशी, ईशा खान चौधरी, देब प्रसाद रॉय, अब्दुल मन्नान, मनोरंजन हालदार, अभिजीत मुखर्जी, सुनील तिर्की, नेपाल महतो, मोहित सेनगुप्ता, अली इमरान रमज़, संतोष पाठक, सुजय घटक, सैयद मुस्तफा और गीता सरदार के नाम प्रमुख हैं।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इन दोनों समितियों के गठन से पश्चिम बंगाल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी बेहतर तरीके से तैयार हो सकेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


