congress, DMK, CPI demand package for cyclone affected tamilnadu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चक्रवात:तमिलनाडु के लिए पैकेज की मांग

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 10:52 PM (IST)
चक्रवात:तमिलनाडु के लिए पैकेज की मांग
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने बुधवार को राज्यसभा में विपक्षी पार्टियों को भरोसा दिलाया कि केंद्र चक्रवात प्रभावित तमिलनाडु में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। जेटली ने ऊपरी सदन में कहा, मैंने सदस्यों के सुझाव सुने और मैं इन्हें ध्यान में रखूंगा। जो भी जरूरत होगी उसे तत्काल पूरा किया जाएगा। मैंने इस बारे में सरकार से चर्चा की है और उचित कदम उठाया जाएगा। जेटली ने कहा सरकार तमिलनाडु में आई प्राकृतिक आपदा को लेकर सदन के सदस्यों की चिंताओं के प्रति गंभीर है। जेटली ने कहा,यह एक गंभीर संकट है। चूंकि एनडीआरएफ टीम और सेना की टुकडी वहां तैनात थी, इसलिए राहत एवं बचाव कार्य तुरंत किए गए। ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement